अमेरिका करेगा इराक पर हवाई हमला


iraqवॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा उत्तरी इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के बढ़ते आतंक तथा इसके कारण मानवतावादी संकट की प्रतिक्रिया में वहां हवाई हमले की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ओबामा ने कहा कि उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर इस्लामिक आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले को स्वीकृति दे दी है, जिन्होंने इराक के कुर्दीश इलाके में बढ़त बना ली है और देश के सबसे बड़े बांध को गुरुवार को कब्जे में ले लिया।
राष्ट्रपति ने यह घोषणा भी कि अमेरिका ने गुरुवार को उत्तरी इराक के पहाड़ी क्षेत्र में हवाई मार्ग के जरिए भोजन और पानी की सहायता पहुंचाई है, जहां इस्लामिक आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक समुदाय को बंधक बना लिया है।
अमेरिका ने इराक में आठ वषा6 तक चले युद्ध के बाद वर्ष 2011 में अपनी सेना वापस बुला ली थी।


Scroll To Top
Translate »