इमरान हाशमी को बॉलीवुड में मौका देने वाले महेश भट्ट है। भट्ट की कई फिल्मों में इमरान हाशमी नजर आए हैं इसलिए उन पर अपना पहला हक महेश समझते हैं, लेकिन इमरान अब अपने पैरों पर खड़े हैं और किसी सहारे की जरूरत नहीं है, लिहाजा उन्होंने डेट्स के लिए महेश भट्ट को परेशान कर डाला। परेशान महेश भट्ट ने यह कह डाला कि इमरान को यहां तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है और इमरान को भट्ट की कंपनी को प्राथमिकता देनी चाहिए।
मामला कुछ यूं है कि इमरान की ‘राजा नटवरलाल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए इमरान ने वो दस दिन भी ले लिए हैं जो उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ को दिए थे। इससे भट्ट की फिल्म का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। अब उन्हें नए सिरे से सभी की डेट्स लेना होगी। भट्ट को बुरा इसलिए लगा कि उस सितारे ने उनके साथ ऐसा किया है जिसे उन्होंने ही बनाया है। महेश भट्ट की बातों का इमरान ने यह कहकर जवाब दिया है कि मैं वही कर रहा हूं जो मुझे महेश भट्ट ने सिखाया है।
https://rashtriyadinmaan.com
