जम्मू। पिछले पांच दिनों में चौथी बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों और सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की। इसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार देर रात 9 बजकर 45 मिनट से मोर्टार, छोटे और स्वचालित हथियारों से जम्मू जिले के अरनिया -आर एस पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पांच चौकियों और असैन्य इलाके में भारी गोलीबारी की।
सीमा की पहरेदारी में तैनात बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद रातभर दोनों और से गोलीबारी होती रही। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी आज सुबह 5 बजे तक जारी रही। गोलीबारी में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। पिछले पांच दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की यह चौथी घटना है।
https://rashtriyadinmaan.com
