कप्तान धोनी को “अपने घर” से ही लगा जोरदार झटका


mahendra singh dhoniरांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। धोनी की अगुआई में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को जहां मेजबान टीम से करारी हार झेलनी पड़ी है, वहीं अब झारखंड सरकार ने उनकी सुरक्षा घटाने का फैसला किया है। झारखंड सरकार ने धोनी को मिलने वाली सुरक्षा को `जेड` श्रेणी से घटाकर `वाई` श्रेणी कर दिया है। इस संबंध में राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई है।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की को खतरा होने की खुफिया रिपोर्ट के बाद कुछ महीने पहले धोनी को `जेड` श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी लेकिन अब सुरक्षा समिति ने इसे घटा दिया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान धोनी की सुरक्षा कम करने का फैसला लिया गया। समिति ने पाया कि धोनी की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं है, जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया।


Scroll To Top
Translate »