सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सुनील गावस्कर


Gavaskarलंदन। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मैनचेस्टर से लंदन जाते समय एक सड़क हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए। रिपोर्ट के अनुसार लंदन जाते समय गावस्कर की गाड़ी की एक अन्य गाड़ी में जबरदस्त भिडंत हो गई। दुर्घटना के समय गावस्कर के अलावा एक अन्य क्रिकेट कमेंटेटर मार्क निकोलस भी गाड़ी में मौजूद थे। घटना रविवार की है। बताया जा रहा है कि गावस्कर गाड़ी में पीछे की सीट पर बैठे थे और दूसरी ओर से आ रही गाड़ी ने उसी जगह गाड़ी में टक्कर मारी। हालांकि इस पूरे हादसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन हादसे में उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
गावस्कर ने इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भगवान का शुक्र है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। दुर्घटना के समय बहुत तेज बारिश हो रही थी और गाड़ी भी बहुत तेजी से चल रही थी। हालांकि टक्क र काफी डरावनी थी। गौरतलब है कि भारत इस समय इंग्लैंड दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के साथ पांच टेस्टों की सीरीज खेल रही है। गावस्कर इस सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »