खुशखबर! नहीं लगेगा टोल टैक्स


nitin gadkariनई दिल्ली। सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में घोषणा की कि सड़क पूरी बनने तक सड़क निर्माण कंपनियां टोल टैक्स नहीं वसूल सकेगी।
गडकरी ने यह भी घोषणा की कि सड़क निर्माण की लागत वसुलने के बाद कंपनियां टोल टैक्स नहीं वसूल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि पहले 75 प्रतिशत सड़क बनने के बाद ही सड़क निर्माण कंपनी टैक्स लेना शुरू कर देती थी और इस तरह सर्विस रोड का काम अधूरा ही रह जाता था। साथ ही सड़क निर्माण की लागत वसूलने के बाद भी यह कंपनियां जनता से सालों तक टोल टैक्स वसूलती थी।


Scroll To Top
Translate »