विमान हादसे में ब्राजीली नेता की मौत


plane craseसैंटोस। ब्राजील में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एदूआडरे कैम्पोस की बुधवार को विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कैम्पोस अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति डिलमा रोसेफ के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी थे।
मीडिया नेटवर्क ग्लोबो की खबर के मुताबिक, कैम्पोस का जेट विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
ग्लोबो की खबर के मुताबिक, कैम्पोस एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जो चुनाव में तीसरे पायदान पर काबिज थे। सैंटोस के शहर में एक जिम एवं घर पर गिरे कैम्पोस के विमान के कई टुकड़े हो गए और उसमें भारी आग की लपटें उठीं।
ब्राजीलियाई वायु सेना ने ऑनलाइन और टेलीविजन न्यूज नेटवर्क को बताया कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मृत्यु हो गई।


Scroll To Top
Translate »