लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन होंगे लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा उम्मीदवार


lalji tandonउत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्य‌ाशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 13 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। पार्टी ने नोएडा से विमला बॉथम, लखनऊ पूर्वी सीट से वरिष्‍ठ नेता लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन, निघासन से रामकुमार वर्मा, चरखारी से गीत सिंह, ठाकुरद्वारा से राजपाल चौहान, सहारनपुर से राजीव गुंबर, सिराथु से संतोष पटेल, बिजनौर से हेमेंद्र पाल ‌सिंह, बल्हा से अक्षयवर लाल को उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभ सीटें खाली हुई हैं। इन सीटों पर 13 सितंबर को चुनाव होना है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। मतगणना 16 सितंबर को की जाएगी। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी ने ह‌मीरपुर और रोहनिया सीट पर उम्मीदवार तय नहीं किया है।


Scroll To Top
Translate »