अटल-आडवाणी युग समाप्त


atal adwaniआडवाणी भाजपा संसदीय बोर्ड से भी बाहर
भाजपा में अब उम्रदराज नेताओं को किनारे किया जा रहा है। ताजा निर्णय के मुताबिक अब अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही यह अब पूरी तरह साफ हो गया है कि भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त हो गया है। बुजुर्ग नेताओं को बाहर करने के बारे में माना जा रहा है कि पार्टी अब युवाओं को आगे ला रही है। हालांकि इन बुजुर्ग नेताओं के लिए मार्गदर्शक मंडल भी बनाया गया है, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, नरेन्द्र और राजनाथसिंह शामिल है।
दूसरी ओर भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अमित शाह होंगे। नरेन्द्र मोदी, राजनाथसिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, रामलाल, मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और जगत प्रकाश नड्‍ढा बोर्ड के अन्य सदस्य होंगे।


Scroll To Top
Translate »