शीला दीक्षित का भी इस्तीफा


shila dixitदिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री और केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने भी मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि आज ही केन्द्र सरकार ने चार राज्यपालों की नियुक्ति की है। हालांकि पहले माना जा रहा था कि शीला इस्तीफा नहीं देंगी, लेकिन सोमवार को गृहमंत्री राजनाथसिंह से मुलाकात के बाद अटकलें शुरू हो गई थीं कि अब शीला दीक्षित भी राज्यपाल पद से इस्तीफा दे देंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया था।


Scroll To Top
Translate »