मुख्यमंत्री से परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की पत्नी ने भेंट की


unnamed (1)लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास पर परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की पत्नी श्रीमती रसूलन बीबी ने भेंट की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने श्रीमती रसूलन बीबी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी।

Scroll To Top
Translate »