समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर दिखाई देता है। प्रधानमंत्री जी विकास में राज्यों की भागीदारी की बात तो करते हैं परन्तु जब इस पर अमल की बात आती है तो सौतेला व्यवहार करने लगते हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इसके विकास से पूरा देश प्रभावित होगा। इस तथ्य को जानकर भी केन्द्र सरकार का रवैया उदासीनता और उपेक्षा का बना हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने के लिए प्रारम्भ से ही संकल्पित हैं। उन्होने जनता से किए गए वादों को तेज रफ्तार से पूरा करने का काम किया है। किसान, नौजवान, गरीब और गांव को प्राथमिकता में रखकर समाजवादी सरकार ने उन सबकी सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए परियोजनाओं को लागू किया है। कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण, समाजवादी पेंशन, 108 समाजवादी एम्बूलेस सेवा, किसानों को कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई, मुफ्त पढ़ाई और दवाई आदि तमाम जनहित की योजनाएं चल रही हैं जिनका अब अन्य प्रदेश अनुसरण करने लगे हैं।
प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि अभी पिछले दिनों बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से 73 जिलो में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुॅचा है। इस क्षति का आंकलन केन्द्र की आई टीमों ने भी किया हैं। इसके बावजूद बेहाल किसानों के दर्द को केन्द्र ने महसूस नहीं किया है। अब तक केन्द्र सरकार से आपदा राहत के लिए एक रूपए की भी मदद नहीं मिली है जबकि राज्य सरकार किसानों को अपने स्तर से मदद दे रही है। राज्य सरकार अभी तक तीन हजार करोड़ रूपयों की राहत किसानों को दे चुकी है। मुख्यमंत्री जी कई बार केन्द्र से राहत राशि के सबंध में 25 मार्च को फिर 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके है लेकिन अभी तक केन्द्र से कोई मदद हासिल नहीं हुई है।
कैसी विडंबना है कि केन्द्र में उत्तर प्रदेश से ही सर्वाधिक भाजपा साॅसद और केन्द्र में मंत्री है। इनका रवैया भी अजीब है। वे अपने निर्वाचकों के साथ भी अन्याय कर रहे हैं। प्रदेश के जिन मतदाताओं ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ चुनकर भेजा था वे अब पूरी तरह निराश हो चुके है। उन्हें भलीभांति पता चल गया है कि भाजपा झूठ औेर अफवाह की राजनीति करती है। भाजपा की न तो उत्तर प्रदेश के विकास में रूचि है और नहीं वह किसानों और गरीबों की मददगार हैं। उसका काम केवल संाप्रदायिकता फैलाना है और यही उसका मूल एजेण्डा भी है। भाजपा के चरित्र से जनता पूरी तरह वाकिफ हो गयी है।
https://rashtriyadinmaan.com

