नई दिल्ली| प्राइवेट एयरलाइनों के हवाई सफर के धमाकेदार ऑफरों के बाद एयर इंडिया ने मंगलवार को सीमित समय के लिए ‘मॉनसून सेल’ का नया ऑफर पेश किया है। अपने डोमेस्टिक नेटवर्क पर इसने 1,777 रुपये (सभी खर्च समेत) के हवाई किराये का ऑफर दिया है।
एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति में उल्लेख किया, इस ऑफर के तहत टिकट की बुकिंग 10 से 12 जून के बीच विभिन्न चैनलों जैसे ऑनलाइन, एयर इंडिया की वेबसाइट, इसके टॉल फ्री नंबर या अथॉराइज्ड ट्रैवल एजेंट के माध्यम से की जा सकती है।
एयर इंडिया के ‘मॉनसून सेल’ की टिकट 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच यात्रा के लिए वैध है। जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर एशिया समेत प्राइवेट एयरलाइनों ने पिछले सप्ताह इसी तरह के कम किराये के ऑफर की घोषणा की थी। जुलाई -सितंबर और जनवरी-मार्च क्वॉर्टर को अन्य दो क्वॉर्टरों की तुलना में कमजोर सीजन माना जाता है।
https://rashtriyadinmaan.com
