लखनऊ| आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता महासम्र्पक अभियान में प्राण-प्रण से जुट जाये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज गोण्डा-बलरामपुर महासम्पर्क अभियान की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि महासम्पर्क अभियान की सफलता हमारी विजय पताका को पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक फरायेगी।डा0 बाजपेयी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करे, केन्द्र सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाये और प्रत्येक बूथ को गठित करें।
डा0 बाजपेयी ने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के मंत्री, सपा नेता और कार्यकर्ता कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे है। विरोध करने वालो को मुँह दमनात्मक कार्यवाही द्वारा बंद किया जा रहा है। ठेके-पट्टो से लेकर टोल बूथो तक मंत्री से लेकर सपा कार्यकर्ता तक कानून का चीरहरण कर रहे है पुलिस मूकदर्शक बनकर सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं।
डा0 बाजपेयी ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अपने नेताओं और अपने शासन काल में भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए सपा से समझौता कर लिया है। शाहजंहापुर के पत्रकार जगेन्द्र सिंह हत्याकाण्ड में भी सपा, बसपा की मिली भगत दिखी। बसपा विधायको ने सरकार से समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डा0 बाजपेयी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से भाजपा की तरफ देख रही है। आप देवतुल्य कार्यकर्ता की मेहनत से प्रदेशवासियों को इस अत्याचारी सरकार से मुक्ति मिलेगी और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, सुभाष त्रिपाठी, इकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत मिश्रा, चन्द्रभान सिंह, महेश तिवारी, नीरज सिंह आदि प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
