लखनऊ । भारतीय जनता ओ0बी0सी0 मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल का प्रदेश की राजधानी लखनऊ आगमन पर प्रदेश भर से आये हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं जोरदार भव्य स्वागत किया गया। प्रो0 बघेल आज शताब्दी ट्रेन से लखनऊ पहंुचे श्री बघेल गाजियाबाद अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर तथा लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया।प्रदेश भर से आये ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लम्बे काफिले के साथ प्रदेश कार्यालय पहंुचे। प्रो0 बघेल के स्वागत में आयोजित स्वागत सभा में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा का गठन करके उसकी कमान प्रो0 एसपी सिंह बघेल को सौंप कर भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया है। उ0प्र0 में भाजपा का उत्साह का महौल है तथा सपा व बसपा निराशा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रो0 बघेल के ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पिछड़े वर्ग में जबरदस्त प्रसन्नता है।
भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बहोरनलाल मौर्य ने प्रो0 बघेल का स्वागत करते हुए कहा कि उ0प्र0 में पहले से सामाजिक न्याय मोर्चा गठित था ओबीसी का राष्ट्रीय गठन पर राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी तथा प्रो0 बघेल के कल कर्मठ नेतृत्व पूरे देश में अति पिछड़ों वर्ग पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्य करना।
मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विभूति नारायण सिंह के प्रो0 बघेल के स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सदैव से पिछड़े वर्ग हित चिंतक रही है तथा उ0प्र0 में 2017 चुनाव में भाजपा ओबीसी के सहयोग से पूर्ण बहुत का रिकार्ड बनाऐगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।
प्रो0 एस.पी. बघेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकभेव ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति वर्ग के लिए कल्याण का स्थान है। जबकि सपा, बसपा, राजद, जदयू व कांग्रेस परिवारिक पार्टी है। जिनमें एक परिवार की सत्ता है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पूरे देश में मोदी जी के कृतित्व को पहंुचाकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे तथा पूरे समाज के साथ समाजस्य स्थापित करेंगे। प्रो0 बघेल ने कार्यकर्ताओं को आशवस्त किया कि भाजपा ओबीसी समाज को सत्ता/संगठन में पूरी भागीदारी देगा।
स्वागत कार्यक्रम प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री गोरख प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सचान, बुद्धलाल विश्वकर्मा, रामप्रकाश आर्य, प्रदेश महामंत्री रमेश लोधी व मानसिंह गोस्वामी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत सिंह मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश यज्ञसैनी, प्रदेश मंत्री दिनेश मौर्य, अरविन्द्र बघेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम खेलावन लोधी, श्रीमती आशा मौर्य, उत्तर कुमार मौर्य, जगदीश साहू, महेश साहू, सुनील साहू, डा0 परमेन्द्र सिंह, प्रदीप जायसवाल, रामशंकर राजपूत, नीलम बाला प्रजापति, सीमा स्वर्णकार, अनीता विश्वकर्मा, राजेन्द्र शर्मा, दिलीप साहू, गणेश वर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, पूर्व सभासद सुरेन्द्र यादव, साकेत शर्मा, अरविन्द्र संचान, डा0 जीवन सिंह अर्कवंशी आदि लोग मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
