मेडिटेशन न केवल आध्यात्म से जुड़ा है,
बल्कि विज्ञान से भी जुड़ा है: श्रीमती सुरभि रंजन
लखनऊ: आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाजसेविका तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की ब्राण्ड एम्बेंसडर श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा है कि यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक अवश्य किया जाना चाहिए ताकि मानवीय भूल एवं यातायात नियमों की सम्यक जानकारी न होने के अभाव में दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाजसेविका श्रीमती सुरभि रंजन आज इन्दिरानगर में ब्रम्हकुमारी ट्रांसपोर्ट एण्ड ट्रेवल विंग द्वारा आयोजित ‘‘आन द ईव आफ वैल्यूज आफ ज्वायफूल जर्नी’’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की भी सुरक्षा कर सकते हैं, इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
श्रीमती रंजन ने कहा कि अभिभावकों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाने देना चाहिये, क्योंकि अवयस्कों वाहन को तेज गति से चलाते हैं, जिससे वह स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी संकट उत्पन्न करते हैं। उन्होंने लोगों से विद्यालयों के सामने वाहन धीमी गति से चलाये जाने की अपील की, ताकि विद्यालयों के आसपास वाहनों की तीव्र गति से होने वाली वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि नशा का सेवन कर तथा मोबाइल पर बात हुये वाहन न चलायें। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन ईश्वर से जुड़ने के साथ-साथ मेडिटेशन मन की शान्ति के लिए सहायक है। उन्होेंने कहा कि मेडिटेशन न केवल आध्यात्म से जुड़ा है बल्कि विज्ञान से भी जुड़ा है।
श्रीमती रंजन ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान करने मंे आम नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी नियत कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना से होने वाली क्षति को अधिक से अधिक कम किया जा सके।
परिवहन आयुक्त श्री के0रवीन्द्र नायक ने कहा कि नियमित मेडिटेशन करने से दिमाग स्वस्थ्य होता है और याद्दाश्त वृद्वि होती है। सड़क दुर्घटनाओं को लगातार कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती सुरभि रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री ई0 वी0 स्वामीनाथन् एवं बहन जयश्री सहित अन्य आगन्तुक अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय के सदस्यों सहित आमजनमानस ने भी भाग लिया।
https://rashtriyadinmaan.com
