लखनऊ। पवार, पैसा और संसाधनों से लैस आधा दर्जन लोगों के बीच कानपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य अभियंता बनने के लिए रेस चल रही है . सब अपनी अपनी तरह से मुख्य अभियंता बनना चाह रहे है. वतमान समय में केडीए के मुख्य अभियंता एस. एन. त्रिपाठी है जो 3 1 जुलाई यानी कल रिटायर हो रहे है ,जिससे यह पद खाली हो रहा है.
जानकारी के अनुसार इस रेस आवास बंधु मे तैनात मुख्य अभियंता सुशील द्विवेदी, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के आर. एन. सिंह, मेरठ के एस. सी मिश्रा, मथुरा के आर. के शुक्ला, गोरखपुर के संजीव सिन्हा, आगरा के मुख्य अभियंता शिव राज सिंह लगे हुए है.
सुशील द्विवेदी, इससे पहले गेटर नाेयडा में थे पिछले कुछ समय से लखनऊ में आवास बंधु मे अपना समय काट रहे है. साफ सुथरी छवि और मिलनसार द्विवेदी काे इस दाैड का सबसे मजबूत उम्मीद वार माना जा रहा है. इलाहाबाद के मुख्य अभियंता आर. एन. सिंह काफी समय से लखनऊ आना चाह रहे है लेकिन यहाँ न आने पर कानपुर के लिए पयासरत है . तेज तरार छवि के आर.एन. सिंह पधिकरण सेवा के दबंग व दनदफंदी मुख्य अभियंता माने जाते है .पवार मे इनका भी काेई जाेड नहीं है.
मेरठ के एस.सी.मिश्रा काे मेरठ रास नहीं आ रहा है इस लिए वह वहां से हटना चाह रहे है ,हालाँकि कि उनके रिटायर होने मे अब कुछ ही समय बचा है.
मथुरा के आर. एन. शुक्ला भी केडीए का मुख्य अभियंता बनना चाह रहे है मायावती शासन काल मे अमबेडकर पाक घाेटाले मे अभियुक्त हाेने के बाद भी शासन द्वारा इनकाे मुख्य अभियंता के पद पर पाेननत कर देना काफी आश्चर्य जनक पकरण है जाे की इनकी पाेननति पर ही सवाल खड़ा कर रहा है कि आवास विभाग ने इन्हें मुख्य अभियंता कैसे बना दिया.
बहरहाल यह कानपुर आना चाह रहे है . आगरा के शिवराज सिंह व गाेरखपुर के संजीव सिन्हा भी इस रेस मे शामिल है. यह भी अपनी पहुँच का इस्तेमाल करने मे लगे हुए है.
https://rashtriyadinmaan.com
