मुख्यमंत्री का डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष को प्रत्येक दशा में अप्रैल, 2016 से शुरू करने का निर्देश


डायल ‘100’ से 3,200 चार पहिया वाहन तथा 1,500 दो पहिया वाहन जुड़े रहेंगे
शहर में 15 मिनट तथा गांव में 17 मिनट होगा पुलिस का रिस्पाॅन्स टाइम
eer4e34e34ew346लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष का संचालन प्रत्येक दशा में अप्रैल, 2016 से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। न्यूनतम समय में मौके पर पुलिस की सेवा तत्परता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार पुलिस रिस्पाॅन्स टाइम को कम करने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर पुलिस के आधुनिकीकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा नामित सलाहकार श्री वंेकट चंगावल्ली के साथ इस दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके मद्देनजर पुलिस बल को सभी आधुनिक संसाधनों सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संचालित होने पर डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क होगा। परियोजना पर लगभग 700 करोड़ रुपए का व्यय आएगा।
इस अवसर पर श्री चंगावल्ली ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग के कारण यह परियोजना अपने निर्धारित समय से चल रही है तथा इसे समय से पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचालित होने पर डायल ‘100’ केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष से लगभग 3,200 चार पहिया वाहन तथा लगभग 1,500 दो पहिया वाहन जुड़े रहेंगे। केन्द्रीयकृत व्यवस्था से जुड़े होने के कारण शहर में पुलिस का रिस्पाॅन्स टाइम 15 मिनट तथा गांव में 17 मिनट होगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत नियंत्रण कक्ष पर आने वाली सभी काॅल रिकार्ड की जाएंगी, जिससे मामले में की जाने वाली कार्यवाही का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।

Scroll To Top
Translate »