मेजर ध्यान चंद को मिलेगा भारत रत्न!


major dhyanchandनई दिल्ली। दुनिया भर में भारतीय हॉकी का परचम लहराने वाले मेजर ध्यान चंद को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की सिफरिश खेल मंत्रालय ने गृहमंत्रालय से की है। इस संबंध में गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया है।
वहीं खेल मंत्रालय की सिफरिश को गृहमंत्रालय ने मानते हुए इसे पीएमो को भेज दिया है। अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में पीएमओ को फैसला लेना है। गौरतलब है हॉकी के जादूगर मेजब ध्यानचंद को लंबे समय से भारत रत्न दिए जाने की मांग की जाती रही है। लेकिन यूपीए नीत केंद्र सरकार ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नजरंदाज करते हुए गत वर्ष मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था।
उस वक्त भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को भारत रत्न नहीं दिए जाने पर कई राजनीतिक दलों और स्वयंसेवी संगठनों ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की थी। एनडीए नीत केंद्र सरकार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को मरणोपरांत भारत रत्न देने का फैसला करती है तो वे यह सम्मान पाने वाले 44वें भारतीय होंगे।


Scroll To Top
Translate »