‘जनरल कन्सलटेंट्स’ पर अंतिम निर्णय मेट्रो की सफल स्थापना में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम


kjiu87y
लखनऊ|  प्रदेश के मुख्य सचिव एवं एलएमआरसी के अध्यक्ष  आलोक रंजन आज पहली बार गोमती नगर में स्थित लखनऊ मेट्रो के प्रशासनिक कार्यालय गए। उन्होंने कार्यालय के सभी तलों का निरीक्षण किया तथा काॅर्पोरेट आॅफिस की सराहना की। श्री आलोक रंजन ने एलएमआरसी को एक भगवान गणेश की मूर्ति भी भेंट की, जिसे कार्यालय में स्थापित कर दिया गया।
इस अवसर पर एलएमआरसी तथा एक अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों  के संयुक्त उपक्रम के कंसोर्शियम में बीच ‘जनरल कन्सलटेंट्स’ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। एलएमआरसी की ओर से प्रबन्ध निदेशक श्री कुमार केशव तथा कंसोर्शियम के प्रतिनिधि माटियास अल्वारेज़ आर्से ने हस्ताक्षर किए।
‘जनरल कन्सलटेंट्स’ पर अंतिम निर्णय मेट्रो की सफल स्थापना में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय करना एलएमआरसी के लिए सरल नहीं था, इसमें लगभग आठ माह का समय लगा।
अब ‘जनरल कन्सलटेंट्स’ एलएमआरसी को उत्तर-दक्षिण गलियारे की योजना, डिज़ाइनिंग, कार्यान्वयन, परीक्षण, शोध एवं कमीशनिंग में सहायता करेंगे, जो  मुख्यमंत्री का पसंदीदा प्रोजेक्ट है।
मुख्य सचिव, श्री आलोक रंजन की आज की कार्यालय यात्रा यादगार रही। एलएमआरसी की ओर से प्रबन्ध निदेशक श्री कुमार केशव ने उन्हें मेट्रो ट्रेन का माॅडल भेंट किया। मुख्य सचिव ने प्रबन्ध निदेशक द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा कार्यालय की प्रशंसा की।

Scroll To Top
Translate »