एसीएस गृह अवनीश अवस्थी रिटायर, यूपीडा समेत उनके सभी विभागों के चार्ज प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को


लखनऊ | अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी को सेवा विस्तार नहीं मिल सका और वह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। यूपीडा समेत उनके सभी विभागों के चार्ज प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को दिए गए हैं। इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

अवनीश अवस्थी के पास गृह विभाग के अलावा गोपन, वीजा पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा वह यूपीडा व उपशा के सीईओ व डीजी, जेल भी थे। ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी उनके पास था। ये सभी चार्ज अब संजय प्रसाद को दे दिए गए हैं। 


Scroll To Top
Translate »