अभिनेता शशि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांसें


shashi-696x398

 

मुंबई: मशहूर अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया है। वो 79 वर्ष के थे। शशि कपूर लम्बे समय से बीमार थे। सोमवार (4 दिसंबर) को उनका निधन मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। हालांकि, इससे पहले भी वो कई बार बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। हर बार वो इलाज के बाद घर लौट आ जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। साल 2015 में उन्हें भारत सरकार ने फ़िल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के से भी सम्मानित किया था।

उन्हें फिल्मों में उनके बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। शशि कपूर ने अब तक 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने ‘जब-जब फूल खिले’, ‘कन्यादान’, ‘शर्मीली’, ‘आ गले लग जा’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘चोर मचाए शोर’, ‘दीवार’, ‘कभी-कभी’ और ‘फकीरा’ जैसी कई हिट फिल्में दी।

साल 1984 में उनकी पत्नी जेनिफर का कैंसर के कारन निधन हो गया था। उसके बाद से शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे। उनकी तबीयत भी बिगड़ती चली गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से भी दूरी बना ली।


Scroll To Top
Translate »