एक्ट्रेस रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन


Bollywood-TV-Movies-Famous-Actress-Reema-Heart-Attack-death-news-in-hindi-188248

टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. कई दशकों तक ‘मां’ के किरदार को जीवंत करने वाली रीमा फिलहाल टीवी सीरियल ‘नामकरण’ में काम कर रही थीं. उन्होंने हिन्दी से लेकर कई मराठी फिल्मों में भी काम किया. रीमा लागू ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ-कुछ होता है’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी हिट फिल्मों में मां का रोल निभा चुकी हैं.

इसके अलावा उन्होंने ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘तू तू मैं मैं’ जैसे टीवी शो में अभिनय किया. दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. 59 वर्ष की रीमा लागू का निधन गुरुवार सुबह 3 बजे हुआ. रीमा लागू का जन्म 1958 में महाराष्ट्र में हुआ था. उनकी मां मंदाकिनी भडभडे भी एक मराठी अभीनेत्री थीं. रीमा का एक्टिंग के प्रति रूझान स्कूल के समय से ही दिखने लगा था. हाई स्कूल पूरा होने के बाद से ही उन्होंने प्रोफेशनल एक्टिंग शुरू कर दी थी.

1970 के आखिरी और 1980 की शुरुआत में उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में काम शुरू किया. उन्होंने मराठी एक्टर विवेक लागू से शादी की. हालांकि कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए. उनकी एक बेटी भी है.  उन्होंने शाहरुख खान, अनुपम खेर, काजोल, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया.


Scroll To Top
Translate »