केजरी की बढ़ीं मुश्क‌िलें, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार


द‌िल्ली सरकार का धरना खत्म बेशक हो गया है लेक‌िन इस पर व‌िवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। धरने के कारण द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल चारों ओर से घ‌िरते नजर आ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने नोट‌िस जारी करते हुए आम आदमी पार्टी की द‌िल्ली सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को इस मसले पर जवाब तलब क‌िया है। इस मुद्दे पर दाखिल जनह‌ित याच‌िका के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने द‌िल्ली और केंद्र सरकार को नोट‌िस जारी क‌िया है।

नोट‌िस जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क‌ि कैसे पुल‌िस द्वारा लगाई धारा 144 का उल्लघंन हुआ और क्या एक संवैधान‌िक पद पर बैठे व्यक्त‌ि को धरने पर अध‌िकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को फटकार लगाते हुए 31 जनवरी तक नोट‌िस का जवाब द‌ाख‌िल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के नोट‌‌िस के बाद केजरीवाल की मुश्क‌िलें बढ़तीं द‌िखाईं दे रही हैं।

चौथी एफआईआर दर्ज
सुप्रीम कोर्ट के नोट‌िस के अलावा गेस्ट मह‌िला श‌िक्षक ने भी अरव‌िंद केजरीवाल के धरने के ख‌िलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मह‌िला श‌िक्षक ने आरोप लगाया क‌ि धरने के दौरान जब वह केजरीवाल से म‌िलने जा रहीं थीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार क‌िया गया।

मह‌िला श‌िक्षक ने आरोप लगाए क‌ि ज्ञापन सौंपने के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने न स‌िर्फ उनके साथ धक्कामुक्की की बल्क‌ि बदतमीजी भी की। ये अस्थाई मह‌िला श‌िक्षक द‌िल्ली सरकार के ख‌िलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं थीं।

इससे पहले दर्ज की गईं एक एफआईआर में केजरीवाल और उनके अन्य साथ‌ियों के ख‌िलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जबक‌ि बाकी अन्य दो एफआईआर में अज्ञात लोगों के ख‌िलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।


Scroll To Top
Translate »