मोदी के राज्य में सलमान की ‘जय हो’ का विरोध


सलमान खान की‌ फिल्‍म ‘जय हो’ के खिलाफ अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। फिल्‍म आज ही रिलीज हुई है।

प्रदर्शनकारी फिल्‍म का विरोध क्यों कर रहे हैं, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि फिल्म का मुख्य किरदार आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से प्रेरित है।

पिछले दिनों फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सलमान खान ने नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री पद के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंन मोदी को गुडमैन बताया था, जिसके बाद एमआईएम नेता असदुद्दीन औवैसी ने सलमान की‌ फिल्म न देखने की अपील की थी।

फिल्म का निर्माण सलमान खान के भाई सोहेल खान ने किया है। फिल्म में डेजी शाह, सना खान और तब्बू की भी अहम भूमिका है।


Scroll To Top
Translate »