अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता अवमानना मामले में हिरासत में , 25 हजार रुपये का जुर्माना भी


 उल्लेखनीय है कि कोर्ट सवा चार बजे तक बैठती है। कोर्ट का आदेश सुनते ही गुप्ता का चेहरा उतर गया। उनके वकील ने बार-बार दया की गुजारिश की लेकिन कोर्ट टस से मस ना हुई। गुप्ता सुबह ही कस्टडी में ले लिए गए थे। वे कोर्ट में बेंच पर आम वादकारियों के साथ बैठे रहे। 12.30 बजे केस की सुनवाई दुबारा शुरू हुई। कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनाने के लिए गुप्ता को आगे बुलाया। उनके वकील ने कोर्ट से बार-बार दया की विनती की किन्तु कोर्ट ने महेश कुमार गुप्ता के आचरण को देखते हुए उन्हें सवा चार बजे तक कोर्ट की कस्टडी में रहने की सजा सुना दी।

सहायक समीक्षा अधिकारियों के प्रमोशन का है मामला। जस्टिस विवेक चौधरी ने सरकारी अधिकारियों को चेताया की कोर्ट के आदेशों का पूरा पालन किया जाए। यह पहली बार है इसलिए इतनी ही सजा दे रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »