
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज देश के नाम संदेश देते हुए कहा कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करवा दिया है। अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका,रूस और चीन को यह उपलब्धी हासिल थी। अब भारत चौथा देश है जिसने यह उपलब्धी हासिल की है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ी खुशी का पल नहीं हो सकता। leo में 300 किमी दूर एक सैटेलाइट को मार गिराया। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। यह सिर्फ 3 मिनट में सफलता पूर्वक पूरा किया। वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिया गया है। एंटी सैटेलाइट द्वारा सिद्ध किया गया। सर्वप्रथम मैं मिशन शक्ति से जुड़े अनुसंधान कर्ताओं को बधाई देता हूं। जिन्होंने इस असाधारण सफला के माध्यम से देश का मान बढ़ाया है। अंतरिक्ष आज हमारे जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।
कृषि, सुरक्षा, संचार, एंटरटेनमेंट, टीवी, मौसम की जानकारी, शिक्षा के क्षेत्र में सभी क्षेत्र में उपग्रहों का उपयोग किया जा रहा है। उपग्रहों के बिना जीवन अधुरा है। एंटी सैटेलाइट भारत की सुरक्षा की दृष्टि और विकास की दृष्टि से एक नया आयाम देगा। आज का यह परीक्षण किसी भी तरह के अंतराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन नहीं करता। हम देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए की उपग्रहों का उपयोग करते है।
हमारा सामरिक उद्देश्य शांति बनाए रखाना है न की युद्ध का माहौल बनाना है। आज का यह ‘मिशन शक्ति’ देश के सपनों को सुरक्षित करने लिए है। आज की सफलता को आने वाले समय में एक सुरक्षित राष्ट्र, समृद्ध राष्ट और शांति प्रिय राष्ट्र के रूप में देखना चाहता है। हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे आधुनिकता को स्वीकार करना ही होगा।
मुझे अपने लोगों की योग्यता पर पूरा विश्वास है। हम एक शक्तिशाली और सुरक्षित भारत का निर्माण करेंगे। मैं ऐसे भारत की कल्पना करता है जो दो कदम आगे चल सके। सभी देशवाशियों को आज के इस कदम के लिए हार्थिक अभिनंदन।
https://rashtriyadinmaan.com
