
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संस्कारों से प्रभावित लखनऊ के अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय उनको जन्म देने वाली माँ हीरावेन से प्रभावित होकर उनका आशीर्वाद लेने पैदल ही अहमदाबाद चल दिए. करीब 23 दिन की यह यात्रा वह पैदल ही तय करेंगे.
गुरुवार को अपनी माँ का आशीर्वाद लेकर नृपेंद्र ने अपने लखनऊ स्थित डालीबाग आवास से यह यात्रा शुरू की. तकरीबन अधेड़ उम्र की आयु में उन्होंने यह दृढ़ संकल्प तब किया, जब उन्हें यह लगा की पीएम मोदी आज भी अपनी माँ के उन उसूलों का पालन करते हैं, जो उन्हें उनकी बुजुर्ग माँ ने कभी बचपन में दिए थे. लखनऊ हाईकोर्ट की बेंच के अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय ने कहा कि उनके मन में यह विचार उस समय आया जब वह पीएम के उसूलों को एक सभा में देखकर दंग रह गए.
फिलहाल नृपेंद्र पांडेय ने अपनी 23 दिन कि इस यात्रा को शुरू करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद लिया. उनकी माँ ने उनकी इस मनोकामना पूर्ण होने के लिए अपने लाल को घर से विदा करने से पहले उनका तिलक किया. बहरहाल नृपेंद्र के यात्रा शुरू करने से पहले उनके मित्रों ने उनमें आत्मविश्वास और जोश भर दिया है.
https://rashtriyadinmaan.com
