राहुल का PM पर बडा अटैक, जवानों के खून की दलाली का आरोप


47-1475763829-99167-khaskhabar

नई दिल्ली। पिछले दिनों यूपी में देवरिया से शुरू की किसान यात्रा के अंतिम पडाव में गुरूवार को दिल्ली पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बडा हमला किया। जंतर-मंतर पर किसानों को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर जवानों के खून की दलाली करने का आरोप लगाया।

राहुल का यह बयान ज्यादा हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी। किसानों को अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा,हमारे जवानों ने जम्मू-कश्मीर में अपना खून दिया, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया, आप उनके खून के पीछे छिपे हुए हो। आप उनकी दलाली कर रहे हो, जवानों ने अपना काम किया है, आप अपना काम कीजिए।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी ने सबसे वादा किया था कि बैंक अकाउंट में 15 लाख रूपये आएंगे। लेकिन उनका यह वादा झूठा निकला। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा,यह देश मोदीजी से इंसाफ चाहता है और यह उनकी जिम्मेदारी है, कहां हैं 15 लाख रूपये, कहां हैं उनके सारे वादे। राहुल गांधी ने कहा, आपने दो चीज जरूर की हैं, एक हिन्दुस्तानी को दूसरे से लडाने की और दूसरा बांटने की।


Scroll To Top
Translate »