
लखनऊ. ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार के दबाव के बाद आखिरकार लेसा चीफ को माननीयों का कनेक्शन जोड़ने का आदेश जारी करना पड़ गया. लेसा चीफ का हुसैनगंज के अधिशासी अभियंता को कनेक्शन जोड़ने का आदेश दिए जाने वाला ऑडियो वायरल हो गया. ऑडियो में लेसा चीफ अधिशासी अभियंता से चेयरमैन पर ऊपर से दबाव और चेयरमैन का MD और स्वयं पर कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने की बात कही जा रही है. लेसा मुख्य अभियंता के आदेश के बाद शनिवार देर रात न्यू दारुलशफा विधायक आवास का कनेक्शन 11 लाख के बकाए पर भी जोड़ दिया गया. हालांकि अभी भी वीआईपी गेस्ट हाउस और सरकारी दफ्तरों की बिजली कटी हुई है.
लेसा के सिस गोमती मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिंह ने अपने ऊपर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन का दबाव होने की बात कहकर शनिवार देर रात हुसैनगंज के अधिशासी अभियंता पीके सिंह को न्यू दारुलशफा विधायक आवास का कनेक्शन जोड़ने को कहा. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि न्यू दारुलशफा के विधायक मुख्यमंत्री के पास पहुंच गए हैं और वहां से आदेश आया है. चेयरमैन ने एमडी और चीफ को तत्काल न्यू दारुलशफा विधायक आवास का कनेक्शन जोड़ने का आदेश दिया है. यह भी बताया कि चेयरमैन ने बहुत जल्द विधायक आवास पर बकाया भुगतान करने की बात कही है. उन्होंने इसके लिए राज्य संपत्ति अधिकारी से भुगतान करने का लिखित आदेश भी दे दिया है. इसी के बाद न्यू विधायक आवास का कनेक्शन जोड़ दिया गया. जवाहर भवन का भी जुड़ा कनेक्शन न्यू दारुलसफा विधायक आवास के साथ ही शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने जवाहर भवन की भी बत्ती गुल कर दी थी, लेकिन विधायक आवास के कनेक्शन जोड़ने के साथ ही जवाहर भवन का भी कनेक्शन जोड़ दिया गया.
जवाहर भवन का कनेक्शन जोड़ने के पीछे मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने वहां पर ट्रेजरी विभाग होने की वजह बताइ. उन्होंने बताया कि वहीं से भुगतान होना है इसी कारण वहां का कनेक्शन जोड़ दिया गया है। अन्य सभी जगहों का कनेक्शन अभी कटा हुआ है। जब तक भुगतान नहीं होगा कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। चेयरमैन ने लेसा चीफ को चेताया करेंगे कार्रवाई ऑडियो मे लेसा चीफ अशोक कुमार सिंह अधिशासी अभियंता पीके सिंह से कह रहे हैं की चेयरमैन ने साफ तौर पर कहा है कि गलती हो गई कि उन्होंने MD से कहा आप से नहीं कहा। तीन घंटे का समय दिया गया था, उसमें भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, आखिर क्यों? इसके लिए कार्रवाई करेंगे। लेसा चीफ का कहना है कि गलती तो हुई ही है जो चेयरमैन को सूचित नहीं किया गया। अब जो कार्रवाई करेंगे, देखा जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
