
डॉक्टर लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं। रोज दिन में तीन बार अन्ना और उनके सहयोगियों की जांच की जाती है। अन्ना हजारे का वजन अबतक 3.6 किलो वजन कम हुआ है, जबकि ब्लड प्रेशर सामान्य से ज़्यादा है। अन्ना हजारे को कम बात करने और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी गई है। अन्ना की उम्र और गर्मी का मौसम ध्यान में रखते हुए यह सलाह दी जाती है।
समाजसेवी अन्ना हजारे शारीरिक अस्वस्थता के कारण शनिवार को मंच से हट गए थे। ऐसी सूचना थी कि उनकी तबियत खराब हो गई थी। शनिवार को वे मंच से भी नहीं बोले। डॉक्टर की टीम ने उनका चेक अप किया। टीम के सदस्यों का कहना है कि 81 साल की उम्र में पानी न पीने के कारण शरीर कमजोर हो गया है।
बता दें कि अनशन के दूसरे दिन की शुरुआत काफी फीकी रही थी फिर भी किसान यहां डटे हुए थे। दूसरे दिन के कार्यक्रम के फीके होने का सबसे बड़ा कारण रामलीला मैदान में बजरंग दल के बडे़ कार्यक्रम भी है। इस कारण भी अन्ना के आंदोलन में भीड़ नजर नहीं आ रही है। अन्ना आंदोलन के दूसरे दिन भी यहां कोई जोड़ नजर नही आया। यहां रामलीला मैदान में हार्दिक पटेल के आने की खबर थी मगर आधिकारिक लोगों का कहा कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया। लेकिन ऐसा बताया जा रहा था कि वो यहां आ सकते हैं।
मगर राजनीतिक आज कोई नामचीन चेहरा मंच तक नही पहुंचा। मंच से माहौल बनाये रखने और लोगों को जोड़े रखने के लिए देशभक्ति गाने बजाए जा रहे थे। टीम अन्ना से जुड़े वक्ता ने मंच से भाषण भी दिया।
https://rashtriyadinmaan.com
