
लखनऊ। लगता है यूपी विधानसभा चुनावों की हार से समाजवादी पार्टी ने अभी तक कोई सबक नहीं लिया है। पार्टी की बुरी हार का मुख्य कारण सपा का घमासान अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी सपा में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के दो गुट बने हुए हैं।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक बुलाई है। जिसके जवाब में पार्टी संरक्षक मुलायम ने भी 29 मार्च को सभी विधायकों को लखनऊ स्थित अपने आवास पर बुलाया है। दोनों पिता पुत्रों द्वारा बुलाई गई इन बैठकों के अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
हालांकि कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई इस बैठक में विधानसभा के लिए प्रतिपक्ष के नेता का नाम भी तय हो सकता है।
https://rashtriyadinmaan.com
