जय श्रीराम की रिंग टोन लगाने के कारण पलायन को मजबूर हुआ परिवार


aligarh-56-1490609454-189965-khaskhabar

 

अलीगढ़। कैराना के बाद अब अलीगढ़ का नाम भी पलायन के मामले में आ गया है। अलीगढ़ में एक पूर्व चेयरमैन के नाती को अपने मोबाइल फोन की रिंग टोन जय श्री राम लगाना इतना भारी पड़ रहा है कि अब वो घर छोड़ने तक को मजबूर हैं। दूसरे संप्रदाय के लोगों के डर से पूर्व चेयरमैन और उसके नाती भाजपा कार्यकर्ता ने अब अपने घर के बाहर यह मकान बिकाऊ है का बोर्ड भी लगा दिया है।

हालांकि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा धमकियां देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनीष ने बताया कि जब वह बाजार में अपनी दुकान के पास खड़े थे तभी किसी का फोन आया जिस पर जय श्री राम की रिंग टोन बजने लगी।

इसके बाद पास में खड़े दुसरे समुदाय के लोगों ने उनको धमकाना शुरू कर दिया और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।


Scroll To Top
Translate »