सिर्फ अवैध बूचड़खानों पर ही हो कार्रवाई, लाइसेंस वाले न डरें—स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह


minister

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अति उत्साही अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विवेक का इस्तेमाल करें और जिनके पास बूचड़खानों का लाइसेंस है, उन्हें परेशान न करें। चिकन और अंडों की दुकानें बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। अगर लाइसेंस होने के बावजूद भी कुछ कमी है तो उसके लिए नोटिस दें।

 

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सिर्फ अवैध बूचड़खानों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जिनके पास लाइसेंस हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही मंत्री और विधायक अपनी भाषा पर काबू रखें। यह नई सरकार पूर्वाग्रह पर नहीं, बल्कि नियम और कानून पर चलेगी। हमारा नारा सबका साथ, सबका विकास है। जो लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर गलत खबर चला रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जाए। जनता के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

 

 


Scroll To Top
Translate »