हिन्दू-मुस्लिम दोनों का राष्ट्र निर्माण में योगदान: अखिलेश


21404nWUWYCoSNsE42KoOoGdtIvuvhekK5cKd3174827

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। वह विकास को साम्प्रदायिकता के चश्में से देखना चाहती है। विद्युत आपूर्ति में दिवाली और ईद में बांटना चाहती है। सामाजिक सद्भाव में शमशान और कब्रिस्तान के बहाने नफरत ढूढ़ती है। भाजपा का यही बुनियादी एजेण्डा भी है। हिंदू.मुसलमानों दोनों का राष्ट्र निर्माण में योगदान हैं। भाजपा क्या इसमें भी हिंदू मुसलमान के बीच बंटवारा करेगी। उन्होंने कहा कि देश में जीडीपी 6 प्रतिशत आंकी गई है। तब तो मुसलमानों को इससे बाहर करने पर देश की विकास दर आधी 3 प्रतिशत ही रह जाएगी।

श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि उन्होंने देश के गरीबों, किसानों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए क्या किया है। नोटबंदी से बेकारी बढ़ी, उद्योगधंधे ठप्प हुए और किसान बदहाल हुआ। अल्पसंख्यक दहशत में हैं। प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का क्या हुआ घ् भाजपाई कुछ भी झूठ बोल सकते हैं। भाजपा के पास इसका लाइसेंस है। उन्होंनेे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के काम काज पर कहा कि अब तक जनहित की कोई नई योजना की शुरूआत तक नहीं की है। जो योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थी उनका ही नाम बदलकर अपनी विकास योजना बताना कहाँ की नैतिकता है।

भाजपा सरकार छात्रों पर दमनचक्र चला रही है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति चैपट है। लोग बिजली संकट से त्राहि.त्राहि करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के काम किया था। गरीबों, किसानों, पिछड़ों व्यापारियों, महिलाओं, नौजवानों तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण की तमाम योजनाएं लागू की। भाजपा सरकार कुछ तो करे ताकि विकास हो और जनहित के काम आगे बढ़ सके। अभी तो उन्होंने समाजवादी सरकार के कार्यों की जांच के बहाने तीन महीने बर्बाद कर दिए है। प्रदेश का विकास अवरूद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जो कदम उठाए थे वही विकास का रास्ता है।


Scroll To Top
Translate »