योगी-गडकरी की मुलाकात, बुन्देलखण्ड में 6 लेन प्रोजेक्ट को हरी झण्डी


DCHMHJzU0AAO57F
लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को परिवहन मंत्रालय जाकर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री के सामने रखे गए, जिस पर मंजूरी प्रदान की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता भी की।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री का सहयोग के लिए आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि पहली बार उत्तर प्रदेश से जुड़े इतने सारे प्रोजेक्ट पास कर दिए गए हैं। उ.प्र. की सड़कें गड्ढामुक्त हो रही रही हैं। इन्हें 6 लेन करायेंगे। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। लखनऊ के लिए 7 मार्गों में एलिवेटेड रोड को भी हरी झण्डी मिल गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चित्रकूट को भी एक कट के माध्यम से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद प्रमुख महानगर है। कुम्भ, अर्धकुम्भ पर करोड़ांे श्रद्धालु स्नान करते हैं। यहां 76 किमी का रिंग रोड 6 महीने में बनेगा। 2460 करोड़ रुपए से फाफामऊ में पुल निर्माण होगा। इलाहाबाद आन्तरिक रोड पर डीपीआर जल्द होगी। फाफामऊ-लखनऊ राजमार्ग को मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सड़क निधि से यूपी में सड़क बनेगी। 10 हजार करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च होगा। उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को झांसी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही बुन्देलखण्ड में 6 लेन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 73 स्टेट हाईवे को राजमार्ग बनाने, अन्य 15 राजमार्गो को हाईवे बनाने पर बात हुई। लखनऊ को जोड़ने वाले सेतु का भी काम होगाा। बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ में रिंग रोड के निर्माण पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक के सहयोग से यूपी में विकास करेंगे।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि वाराणसी-हल्दिया वॉटर बेस का काम शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पावर कन्ट्रोलिंग का काम जल मार्ग पर होगा। यूपी, बिहार, झारखण्ड और पश्चिमी बंगाल को लाभ मिलेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक से साथ मिलकर सब काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2018 दिसम्बर से पहले काम पूरा हो जाएगा
इसके अलावा वॉटर बेस का उद्घाटन वाराणसी में होगा। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी प्रधानमंत्री कार्यक्रम में आएं। गडकरी ने कहा कि वाराणसी से इलाहाबाद तक जल मार्ग का निर्माण होगा। कुम्भ 2019 के दौरान लोग वाराणसी से इलाहाबाद जा सकेंगे।


Scroll To Top
Translate »