
लखनऊ : सीएम अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम पटेल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद अखिलेश समर्थकों ने पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवपाल समर्थक ऑफिस के कर्मचारियों को बाहर बाहर फेंक दिया और कार्यालय में शिवपाल व मुलायम के नाम की लगी नेम प्लेट को भी निकाल कर फेंक दिया। अखिलेश समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, किसी भी मुश्किल से बचने के लिए कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
