मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाया राष्ट्रीय अधिवेशन


444er5images-7
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने आज सुबह रामगोपाल द्वारा बुलाये गए समाजवादी के राष्ट्रीय अधिवेशन को  असंवैधानिक बताते हुए 5 जनवरी को लखनऊ में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है।
इससे पहले आज समाजवादी पार्टी के लिए नया साल नयी उठा पटक के साथ शुरू हुआ । कल रात को सुलह समझौते के बाद बेटे के हाथों बाप से पार्टी छीनने की घटना से नए साल के नए दिन की शुरुआत हुई। जनेश्वर मिश्र पार्क में रामगोपाल यादव द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर मुलायम सिंह की जगह अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया जबकि मुलायम सिंह को मार्गदर्शक बताया गया । शिवपाल यादव को भी प्रदेश अध्यक्ष पड़ से हटा दिया गया और अंकल अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया ।


Scroll To Top
Translate »