नई दिल्ली:
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर जूता फेंके जाने का मामला सामने आया है। दरअसल केजरीवाल रविवार को रोहतक में नोटबंदी के खिलाफ तिजोरी तोड़-भांडा फोड़ रैली का आयोजन किया था। रैली में आये एक युवक ने विरोध दिखाते हुए अरविंद पर जूता फेंका। जिसके बाद वहां मौजूद आप वर्करों ने युवक को काबू कर उसकी पिटाई कर दी।
नोटबंदी को 51 दिन पूरे हो गये हैं। तमाम विरोधी राजनीतिक दल नोटबंदी के मामले को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है। रविवार को रोहतक में दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेताओं ने नोटबंदी के खिलाफ तिजोरी तोड़-भांडा फोड़ रैली का आयोजन किया।
https://rashtriyadinmaan.com
