मुलायम ने कराई अखिलेश और शिवपाल के बीच सुलह


 

129930-yadavs

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में चल रहा घमासान खत्म हो गया है। सूत्रों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के सुलह कराई। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज शाम 5.30 शिवपाल और अखिलेश को अपने घर पर बुलाया।

इससे पहले समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को लेकर पार्टी प्रमुख ने मुलायम सिंह यादव ने आज (सोमवार) ही लखनऊ में पार्टी दफ्तर में एक अहम बैठक बुलाई थी जिसमें पार्टी और परिवार की लड़ाई सड़क तक आ पहुंची थी। सपा के भीतर मची कलह को लेकर हुई बैठक के बाद कार्यालय के भीतर और बाहर का माहौल और खराब हो गया था। समाजवादी पार्टी की बैठक में आज अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बाद सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुलायम आज शिवपाल के समर्थन में खुलकर सामने आ गए और बोले कि मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूं। साथ ही उन्‍होंने इशारा करते हुए अखिलेश एवं उनके समर्थकों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि अभी मैं कमजोर नहीं हुआ हूं। दूसरी ओर, अपने संबोधन के बाद मुलायम ने अखिलेश और शिवपाल को मंच पर ही गले भी मिलवाया। मुलायम ने अखिलेश से कहा कि शिवपाल तुम्‍हारे चाचा हैं और उनसे मिलकर रहो।

मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी बैठक में कहा कि शिवपाल यादव बड़े नेता हैं। मुलायम ने शिवपाल के समर्थन में आकर कहा कि शिवपाल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मुलायम ने कहा कि पार्टी में टकराव से मैं बहुत दुखी हूं। परिवार के झगड़े से मैं बहुत दुखी हूं। पार्टी बनाने के लिए मैंने बहुत संघर्ष किया। पार्टी के लिए मैं जेल भी गया, पार्टी के लिए लाठियां भी खाई। लोहियाजी के रास्‍ते पर चलकर आगे बढ़ा। उन्होंने पार्टी नेताओं को हिदायत दी की ज्यादा बढ़-चढ़कर बातें नहीं करें। जो उछल रहे हैं, वे एक भी लाठी नहीं झेल सकते हैं। अखिलेश के लिए नारेबाजी करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा था कि आज जो नारेबाजी कर रहे हैं वो एक लाठी भी नहीं झेल पाएंगे। इस वक्‍त ज्‍यादा बोलने की जरूरत नहीं है, नारेबाजी अच्‍छी बात नहीं है। नारेबाजी करने वाले को मारकर बाहर करेंगे। हमें अपनी कमजोरियां दूर करनी होगी। मैं यह भी जानता हूं कि पार्टी नहीं टूटेगी। कमजोरी दूर करने की बजाय हम आपस में लड़ने लगे।


Scroll To Top
Translate »