
उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री अखिलेश की 24 अक्टूबर को पार्टी से बर्खास्तगी हो सकती है. मुलायम ने 24 तारीख को सभी विधायकों और एमएलसी की बैठक बुलाई है. इस बैठक में विधायकों और एमएलसी के दबाव में यादव परिवार को एक होने के लिए बाध्य होना पड़ेगा या फिर सपा के विघटन का रास्ता तय हो जाएगा.” उन्होंने लिखा कि बैठक में समझौता नहीं हो पाया तो विधानमंडल दल की बैठक में अखिलेश की बर्खास्तगी भी संभव है. उन्होंने कहा कि 23 तारीख सपा के भविष्य के लिए ‘कत्ल की रात’ और 24 तारीख ‘विघटन का दिन’ हो सकता है. सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें उप्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात चल रही है.
https://rashtriyadinmaan.com
