भाजपा को रोकने का सिर्फ हम में है दम——अखिलेश यादव


DSC_0095

 अखिलेश यादव फिर बने सपा अध्यक्ष

आगरा |  सपा के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अखिलेश यादव को गुरुवार को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्हें लगातार दूसरी बार दल के अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा को रोकने और उसका सामना करने का दम सिर्फ सपा में है।

सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में निवार्चन की घोषणा होने के बाद अपने पहले संबोधन में सपा अध्यक्ष ने कहा, आज देश के जो हालात हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं। आज ना केवल उत्तर-प्रदेश बल्कि पूरे देश का किसान संकट में है। भाजपा के लोगों ने प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन जो कर्ज माफ होना चाहिये, वह नहीं हुआ।

अखिलेश ने कहा, भाजपा का सामना करने और उसे रोकने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जीएसटी की व्यवस्था बनाई गई है, उससे बड़े पैमाने पर उद्योग और व्यापारी संकट में आ गए हैं। नोटबंदी से जो व्यापार रुका था वह जीएसटी के कारण बंद हो गया। इन दोनों ने मिलकर नौजवानों का रोजगार छीन लिया है।

अखिलेश ने कहा, हम समाजवादी लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम उनके पहाड़ जैसे झूठ का पदार्फाश करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसका झूठ भी उतने ही बड़े पहाड़ जैसा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर-प्रदेश और अपनी मौजूदगी वाले अन्य राज्यों में बड़ी ताकत से लोकसभा में पहुंचे। हमें संकल्प करना होगा कि सपा और उसकी साइकिल और तेजी से आगे बढ़ती जाए।

अखिलेश ने इस मौके पर अपने पिता व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उनकी मुलायम से कई बार फोन पर बात हुई और उनसे आशीर्वाद भी मिला। उन्होंने कहा, हमने नेताजी (मुलायम) से भी कहा था कि आज सम्मेलन होने जा रहा है, अगर आप आएंगे तो हम सभी को बहुत अच्छा लगेगा। मैंने उनसे बुधवार को भी बात की। सम्मेलन में आने से पहले भी बात की और कहा कि सम्मेलन बहुत बड़ा होगा लेकिन अगर आपका आशीर्वाद नहीं होगा तो पाटीर् आगे नहीं बढ़ेगी। इस पर नेताजी ने हम सबको फोन पर आशीर्वाद दिया है।

मालूम हो कि सपा के इस अधिवेशन में मुलायम ने शिरकत नहीं की है। बाद में अपने समापन भाषण में अखिलेश ने कहा कि मुलायम सिंह ने उन का मनोबल बढ़ाया है। नौजवान सपा के साथ खड़े हैं और आने वाले चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई के जरिए लोगों को डराती है, लेकिन समाजवादी किसी से नहीं डरते।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और उत्तर-प्रदेश की भाजपा सरकारें अन्याय कर रही हैं, उन्हें रोकना होगा। इन सरकारों के अब तक के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है। नोटबंदी से सिर्फ बैंकों को फायदा हुआ है। अखिलेश ने राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आये 15 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व में जब भी आगरा में सपा का अधिवेशन या कार्यकारिणी बैठक हुई है, पार्टी और मजबूत हुई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उम्मीद है कि आने वाले समय में सपा और मजबूत दिखेगी।


Scroll To Top
Translate »