अखिलेश यादव 16 सितम्बर को साइकिल यात्रा कर लोकसभा चुनाव प्रचार का शुभारम्भ करेंगे


 

1484637201128akhilesh

 

लखनऊ |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आगामी 16 सितम्बर 2018 को ठठियामंडी (कन्नौज) से आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी तक 50 किलोमीटर तक साइकिल यात्रा कर लोकसभा चुनाव प्रचार का शुभारम्भ करेंगे। यह साइकिल यात्रा लोकसभा चुनावों के लिए विजय यात्रा है। इस साइकिल यात्रा का संदेश ‘हक और सम्मान‘ सबके लिए होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री की साइकिल यात्रा की शुरूआत खचांजी परिवार द्वारा हरी झंडी दिखाने से शुरू होगी। नोटबंदी के दिनों में एक बैंक की लाइन में लगी महिला का प्रसव हो गया था। नवजात शिशु को तब श्री अखिलेश यादव ने खजांची नाम दिया था। इस साइकिल यात्रा का समापन उस बच्चे का परिवार करेगा जिसका प्रसव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ था। इसी एक्सप्रेस-वे पर सेना का माल वाहक तथा युद्धक विमान उतर चुके है। इस एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 302 कि.मी. है।

श्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा से ही सन् 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में सफलता का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। नौजवानों की टोलियां भी तब उनके निर्देश पर साइकिल यात्राओं से जनसम्पर्क पर निकली थीं। अब फिर यह विश्वास बना है कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की नई लहर बनेगी और सŸाा तथा व्यवस्था में अवश्य परिवर्तन होगा।

श्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा के माध्यम से जन संवाद भी इस अभियान का एक अंग होगा। भाजपा और समाजवादी पार्टी के कामों का अन्तर जनता तक पहुंचाया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »