पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर नवजोत सिद्धू पर राजद्रोह का मामला दर्ज


ओझा ने कहा कि उन्होंने सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि कि अपनी शिकायत में ओझा ने कहा है कि सिद्धू के व्यवहार से देश के लोगों को दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा, ‘अदालत ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी सुनवाई अगले सप्ताह होगी।’

 

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और अकाली दल के नेता पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री सिद्धू के पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले लगने के बाद उन पर लगातार हमले कर रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »