
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायमसिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और सपा की सत्ता में वापसी होगी।
उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव के बीच कोई झगड़ा नहीं है। पूरा परिवार एकजुट है। मेरे रहते पार्टी में कोई फूट नहीं पड़ सकती। हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश को झटका देते हुए यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बर्खास्तगी रद्द करते हुए उन्हें फिर से मंत्री बनाने की बात कही।
https://rashtriyadinmaan.com
