मुख्यमंत्री बिजनौर की घटना पर सख्त


1474034936038bijnaur

मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रु0 की आर्थिक सहायता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद बिजनौर की घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा तथा अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत सिंह चैधरी को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करती। श्री यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसमें मारे गए लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए तथा घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के मुकम्मल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है।


Scroll To Top
Translate »