सभासद का चुनाव भी नही जीत सकते अमर सिंह—-रामगोपाल यादव


amar-singh-E945884774

 

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने एक बार फिर सपा से निष्कासित सांसद अमर सिंह पर हमला बोला है। रामगोपाल यादव ने कहा कि अमर सिंह को समाजवादी पार्टी ने निकाल दिया गया है, वे बूथस्तर का चुनाव भी नही जीत सकते।

संसद परिसर में जब रामगोपाल यादव से अमर सिंह को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “अमर सिंह? क्या वह ऐसे व्यक्ति हैं जो बूथ स्तर पर जीत सकते हैं या किसी को हरा सकते हैं? कई बड़े लोग हैं लेकिन आपको (मीडिया) उनसे (सिंह) से बात करने का समय है। उन्हें निष्कासित किया जा चुका है, न केवल निष्कासित किया गया है बल्कि पार्टी से बाहर कर दिया गया है।”

हालाँकि जब रामगोपाल यादव पत्रकारों से अमर सिंह का ज़िक्र कर रहे थे उसी समय थोड़ी दूरी पर ही अमर सिंह भी संसद परिसर में मौजूद थे । जब अमर सिंह को बताया गया कि रामगोपाल यादव ने ऐसा कहा है तो अमर सिंह ने कहा कि “उनकी टिप्पणी पार्टी की संस्कृति दिखाती है।”

कही। सिंह भी संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यद्यपि यह स्पष्ट नहीं है कि सिंह ने यादव की टिप्पणी सुनी या नहीं। यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि टिप्पणी पार्टी की संस्कृति दिखाती है।


Scroll To Top
Translate »