सपा को मिलेगी 236 सीटें, दबाव में बदले एग्जिट पोल के नतीजे: रामगोपाल


ramgopal-18-1489124641-182566-khaskhabar

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजों पर समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने सवाल उठाए हैं। एग्जिट पोल के बाद शुक्रवार को सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पास सूचना है कि न्यूज चैनलों ने बीजेपी के दबाव में आकर असली एग्जिट पोल के नतीजों को बदला है। रामगोपाल ने कहा कि सपा को 236 सीटें और सपा जीत के बाद सैफई में होली मनाएगी।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उनके पास ऐसी सूचना है कि कुछ दिन पहले ही दबाव में समाचार चैनल्स ने एग्जिट पोल के वास्तविक नतीजों को बदला है।

इससे पहले रामगोपाल ने गुरूवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव को लगातार दूसरा कार्यकाल मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर पार्टी को राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल होगा। उन्होंने खंडित जनादेश की संभावना से इनकार किया।

सपा नेता जूही सिंह ने भी कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं रखते हैं। जूही ने कहा कि अगर त्रिशंकु विधानसभा के हालात बनते हैं, तो हम किसी भी कीमत पर भाजपा को रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को विधायकों को खरीदने नहीं देंगे।


Scroll To Top
Translate »