
लखनऊ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। रविवार को अपने लखनऊ के दूसरे दिन अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में प्रकल्पों के साथ बैठक की। इसके बाद अमित शाह लखनऊ में लंच डिप्लोमेसी के तहत बूथ कार्यकर्ता सोनू यादव के घर पर भोजन किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ सोनू यादव घर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और भोजन किया। सोनू यादव के घर में बने भोजन में अरहर की दाल, रोटी, चावल, छाछ, भिंडी की सब्जी को परोसा गया। बूथकार्यकर्ता के घर पर भोजन करने के बाद अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें खाना बहुत पसंद आया।
बूथ कार्यकर्ता सोनू यादव लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के बड़ी जुगौली गांव में रहते हैं। इस भोज कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य तथा महासचिव सुनील बंसल व ओम माथुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को देखते हुए सोनू यादव के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
https://rashtriyadinmaan.com
