लखनऊ में पूर्व सांसद के पौत्र और पौत्र वधू ने की आत्‍महत्‍या


ffddgrest
लखनऊ. जौनपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र और पौत्र वधू ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्तिथियों आत्‍महत्‍या कर ली। मृतक का परिवार गोमतीनगर के विनय खंड इलाके में विधायक पुरम के 3/137 में रहता है।बताया जा रहा है कि इन दोनों ने घर में चादर फाड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब चार बजे पूर्व सांसद की बहू शिवानी सिंह (30) ने पुलिस को अपने पति के आत्‍महत्‍या की सूचना दी। इसके बाद शिवानी सिंह का फोन स्विचऑफ हो गया। वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तब शिवानी और उसके पति राहुल (30) का शव एक ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में पड़ताल कर रही है। राहुल और शिवानी का विवाह दो साल पहले ही हुआ था और दोनों कभी-कभी ही इस घर पर आते थे। बताते चलें कि कांग्रेसी नेता कमला प्रसाद सिंह जौनपुर से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके है।


Scroll To Top
Translate »